Rajasthan Tarbandi Yojana Form 2024 : राजस्थान तारबंदी योजना 2024 कैसे करें आवेदन
Rajasthan Tarbandi Yojana 2024
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु तारबंदी योजना राजस्थान की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा तारबंदी करने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। लाभार्थी किसानों को राज्य सरकार द्वारा तारबंदी पर आने वाले खर्च का 50% अनुदान के रूप में प्रदान करेगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को कम से कम 40 हजार रुपए की राशि तारबंदी के लिए उपलब्ध कराएगी।
तारबंदी योजना के संचालन हेतु राज्य सरकार ने 8 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। ताकि राज्य के अधिक से अधिक किसानों को तारबंदी करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। और तारबंदी होने से आवारा पशुओं से फसल को बचाया जा सके। इस योजना के तहत किसानों को 400 मीटर तक की तारबंदी के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
राजस्थान तारबंदी योजना 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Rajasthan Tarbandi Yojana |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी फसलों को नुकसान होने से बचाना |
लाभ | तारबंदी करने पर 50% सब्सिडी का लाभ |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajkisan.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान तारबंदी योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
Rajasthan Tarbandi Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु किसान के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जमीन की जमाबंदी
- शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य में रहने वाले किसान नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Raj Kisan Saathi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको किसान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको कृषि विभाग के सेक्शन में खेतों की तारबंदी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई होगी।
- अब आपको इस पेज पर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने किसान पंजीकरण लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर जन आधार आईडी अथवा एसएसओ आईडी के द्वारा लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
- संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
- सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- इस प्रकार आप आसानी से Rajasthan Tarbandi Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ