Business ideas - ना बनाना ना बेचना, 25000 की मशीनों से ₹50000 महीने की कमाई

Business ideas - ना बनाना ना बेचना, 25000 की मशीनों से ₹50000 महीने की कमाई

Business ideas


Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

कहते हैं कि यदि आप कुछ बना नहीं सकते, बेच नहीं सकते तो आप बिजनेसमैन नहीं बन सकते। यदि आप मेहनत कर सकते हैं तो आप कर्मचारी बन सकते हैं, लेकिन हम आपको बताएंगे कि सिर्फ ₹25000 की छोटी-छोटी मशीनों की मदद से कैसे बिना कोई प्रोडक्ट बनाए अथवा बेचे, कड़ी मेहनत करके आप ₹50000 महीने की कमाई बड़े मजे से कर सकते हैं। 

इस बिजनेस के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने शहर के स्ट्रीट फूड वाले स्थान की तलाश करनी है। भारत के अलग-अलग शहरों में इसका अलग-अलग नाम होता है परंतु इस स्थान पर अधिक संख्या में स्ट्रीट फूड वाले लोग एक साथ उपस्थित होते हैं और यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। एक समय ऐसा आता है जब ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है और दुकानदार उनकी डिमांड के अनुसार डिश नहीं बना पाते। इसके कारण उनका नुकसान हो जाता है। इस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि यहां हेल्पर नहीं मिलते। स्ट्रीट फूड कार्ट संचालक को सारा काम खुद करना पड़ता है। आप उनकी मदद करके पैसा कमा सकते हैं। 
Chopping machine बड़े काम की चीज है। यह कई प्रकार की होती है और बाजार में ₹200 से लेकर ₹2000 तक मिलती है। आपको सभी प्रकार की चॉपिंग मशीन खरीदनी है। मशीनों की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना है। अब स्ट्रीट फूड के लिए आरक्षित स्थान में उनके पीछे किसी ऐसे स्थान पर जहां वह बड़े आसानी से आ जा सकते हैं, आपको अपनी दुकान शुरू कर देनी है। यहां दुकान से तात्पर्य CART से है। स्ट्रीट फूड कार्ट संचालक आपको अपनी चीज लेकर जाएंगे और आप उनकी चॉपिंग करके उन्हें वापस कर देंगे। इसके बदले में आपको आपका सर्विस चार्ज मिल जाएगा। यह बिल्कुल ऐसा ही है जैसे आटा चक्की अथवा मसाला चक्की। 

Chopping machine कितने प्रकार की होती है

  • फूड प्रोसेसर 
  • ब्लेंडर 
  • चॉपर 
  • मीट ग्राइंडर 
  • फ्रेंच फ्राइज कटर 
  • वेजिटेबल स्लाइसर 
  • एग स्लाइसर 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज स्टूडेंट्स अथवा कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेस्ट पार्ट टाइम बिज़नेस अपॉर्चुनिटी है। स्ट्रीट फूड की दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ शाम के समय होती है। इस समय सबसे ज्यादा चॉपिंग का काम होता है। यदि आप रोज शाम के 3 घंटे निकाल सकते हैं तो इस बिजनेस से अपनी पढ़ाई और हॉस्टल का पूरा खर्चा निकाल सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इस बिजनेस के कारण आपके अंदर एक कॉन्फिडेंस पैदा हो जाएगा और वह कॉन्फिडेंस आपके भीतर इंटरव्यू या परीक्षा में फेल हो जाने का डर खत्म कर देगा। 

business ideas for women in india 

हाउसवाइफ अथवा महिलाओं के लिए या बिजनेस काफी फायदेमंद है। भारत में महिलाओं को बचपन से चॉपिंग करने की आदत होती है। भारत के कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां महिलाएं आपस में बातचीत करते हुए पूरी चॉपिंग कर लेती है। यदि किसी के घर में कोई कार्यक्रम हो तो आसपास की महिलाएं आकर चॉपिंग करवा देती हैं। किसी की जरूरत नहीं होती। कहने का तात्पर्य है कि भारतीय महिलाओं में चॉपिंग का प्राकृतिक गुण पाया जाता है। इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने में आपको कोई परेशान नहीं होगी, बल्कि मशीनों के कारण आपको बड़ी आसानी हो जाएगी। 

business ideas for retired employees in india

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस को नहीं कर सकते। चॉपिंग के काम में आपका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है लेकिन आप एक ऐसा महिला स्वास्थ सहायता समूह बना सकते हैं, अथवा समिति बना सकते हैं जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन देती है। इस प्रकार आप महिलाओं को चॉपिंग CART देकर उनका बिजनेस शुरू करने में उनकी मदद कर सकते हैं। बदले में आपको मुनाफा भी होगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ